1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 28, 2024, 5:14:01 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में एनडीए की नई सरकार का गठन हो गया है। नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। वही सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा दोनों डिप्टी सीएम बन गये हैं। दोनों बीजेपी नेताओं ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
बिहार में महागठबंधन की सरकार खत्म हो चुकी है। अब फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनी है। बीजेपी के साथ मिलकर नीतीश कुमार ने एनडीए की नई सरकार का गठन किया है। राजभवन के राजेंद्र मंडपम में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर नीतीश कुमार समेत 9 मंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर बीजेपी के तमाम नेता मौजूद रहे। इस दौरान जय श्रीराम और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगे।
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास और पार्टी अनुशंसा पर मुझे बिहार की नई सरकार में उप मुख्यमंत्री का पद सौंपने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, बिहार प्रभारी श्री विनोद तावड़े जी एवं… pic.twitter.com/kwChcvzOwH
— Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) January 28, 2024