Hindi News / news / बिहार में रिसर्च विंग को कांग्रेस ने किया मजबूत, इन नेताओं को चुनाव...

बिहार में रिसर्च विंग को कांग्रेस ने किया मजबूत, इन नेताओं को चुनाव के लिए मिली अहम जिम्मेदारी

1st Bihar Published by: Updated Jan 17, 2020, 11:34:01 AM

बिहार में रिसर्च विंग को कांग्रेस ने किया मजबूत, इन नेताओं को चुनाव के लिए मिली अहम जिम्मेदारी

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने अपने रिसर्च विंग को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बिहार रिसर्च टीम के लिए नए सचिव और स्टेट कोऑर्डिनेटर की तैनाती की है। सौरव कुमार सिन्हा को बिहार पीसीसी रिसर्च डिपार्टमेंट का सचिव बनाया गया है। 

इसके अलावा चार स्टेट कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति भी की गई है। अशरफ अहमद, पंकज यादव, रजनीश पांडेय और अभय कुमार सिंह को स्टेट कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। 

कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने रिसर्च टीम की स्थापना की है जिसमें चुनावी प्रबंधन से लेकर अन्य तरह की राजनीतिक जानकारियों से जुड़ा रिसर्च किया जाता है। बिहार में आगामी चुनाव को देखते हुए यह बेहद महत्वपूर्ण कदम माना जा सकता है।