Hindi News / news / अजब प्रेम की गजब कहानी: पति को कमरे में बंद कर फुर्र हो...

अजब प्रेम की गजब कहानी: पति को कमरे में बंद कर फुर्र हो गई तीन बच्चों की मां, फाइनेंस कर्मी के साथ चल रहा था अफेयर

1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated Mar 15, 2024, 10:10:10 PM

अजब प्रेम की गजब कहानी: पति को कमरे में बंद कर फुर्र हो गई तीन बच्चों की मां, फाइनेंस कर्मी के साथ चल रहा था अफेयर

- फ़ोटो

PURNEA: बिहार में एक बार फिर अजब प्रेमी की गजब कहानी सामने आई है। पूर्णिया में एक फाइनेंस कर्मी तीन बच्चे की मां को लेकर फरार हो गया। महिला का नाम निक्की देवी बताया जा रहा है। महिला घर से 70 हजार कैश और 50 हजार के सोने-चांदी के जेवरात ले भागी। घटना के बाद से फाइनेंस कर्मी और महिला दोनों का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ आ रहा है। मामला सहायक खजांची थाना क्षेत्र के शारदा नगर महबूब खान टोला स्थित आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस से जुड़ा है।


आरोपी फाइनेंस कर्मी की पहचान अररिया के धनेशरी गांव निवासी सूरज कुमार पासवान के रूप में हुई है जबकि महिला मधुबनी थाना क्षेत्र के सिपाही टोला निवासी अजय साह की पत्नी निक्की कुमारी बताई जा रही है। महिला के पति अजय साह ने बताया कि उन्होंने महबूब खान टोला स्थित आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस से पिछले साल फरवरी में 40 हजार का ग्रुप लोन उठाया था। इसी को लेकर एक साल से फाइनेंस कंपनी के फील्ड स्टाफ सूरज कुमार का उनके घर सिपाही टोला आना जाना लगा रहता था। 


इसी बीच दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई और दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। बच्चों ने भी उन्हें कई बार यह बात बताने की कोशिश की लेकिन जब भी वे कुछ बोलते इससे पहले ही पत्नी उन्हें चुप करा देती। शक होने पर पति ने पत्नी का मोबाइल फोन मोबाइल फोन छीन लिया और फाइनेंस कर्मी के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने का सोचा था। लेकिन इससे पहले ही गुरुवार की शाम फाइनेंस कर्मी लोन की किस्त लेने के नाम पर उनके घर पहुंचा और कुछ ही देर बाद पत्नी को बाइक पर बिठाकर अपने साथ ले भागा।