Hindi News / news / बिहार : अमरपुर में तीन अलग-अलग घटनाओं में लूट की वारदात, एक गंभीर...

बिहार : अमरपुर में तीन अलग-अलग घटनाओं में लूट की वारदात, एक गंभीर रूप से घायल

1st Bihar Published by: Updated Feb 04, 2022, 9:59:07 AM

बिहार : अमरपुर में तीन अलग-अलग घटनाओं में लूट की वारदात, एक गंभीर रूप से घायल

- फ़ोटो

BANKA : बेखौफ अपराधियों ने अमरपुर-कजरैली मुख्य मार्ग में गुरुवार की रात हसनपुर और बुच्ची मोड़ के समीप तीन बाइक चालको से लगभग 20 हजार रूपया नकद, एटीएम कार्ड, दो मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान छीन लिया. हसनपुर गांव के समीप तीन बाइक पर छह हथियारबंद अपराधियों ने धनाय गांव के सुनील मंडल को पिस्तौल के बट से हमलाकर गंभीर रूप से जख्मी कर चार हजार रूपया नकद, मोबाइल और एटीएस कार्ड छीन लिया. 


जबकि बुच्ची मोड़ के समीप महादेवपुर पूरनचक गांव के संजीव कुमार 11 हजार रूपया नकद, मोबाइल, एटीएम कार्ड एवं बांका बाबूटोला मोहल्ला निवासी पार्थ ठाकुर से चार सौ रूपया नकद एवं अन्य कीमती सामान छीन लिया. गंभीर रूप से जख्मी सुनील मंडल का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है. संजीव कुमार ने बताया कि वह नवगछिया से घर लौट रहा था. 


इसी क्रम बुच्ची मोड़ के समीप तीन बाइक पर छह अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर बाइक रोक कर छिनतई की घटना को अंजाम दिया. पिछले तीन दिनों में अपराधियों ने आधे दर्जन से अधिक छिनतई के घटना को अंजाम दे चुका है. पुलिस घटना की सूचना मिलने पर अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.