Hindi News / news / बिहार : विधायक के ऊपर जानलेवा हमला, गार्ड ने बचायी जान

बिहार : विधायक के ऊपर जानलेवा हमला, गार्ड ने बचायी जान

1st Bihar Published by: Updated May 03, 2021, 7:09:06 AM

बिहार : विधायक के ऊपर जानलेवा हमला, गार्ड ने बचायी जान

- फ़ोटो

SAMSTIPUR : बिहार के अंदर कोरोना महामारी के दौर में भी आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला विधायक के ऊपर हमले से जुड़ा हुआ है। समस्तीपुर के विभूतिपुर से सीपीआईएम के विधायक अजय कुमार के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। बाइक सवार अपराधियों ने बीती रात उन पर हमला किया हालांकि उनकी गार्ड की सूझबूझ की वजह से विधायक की जान बच गई। 


घटना के बाद विधायक ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विधायक रात में कहीं सफर कर रहे थे इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया एक लाइन होटल के पास पहुंचने पर अपराधियों ने उनकी गाड़ी के ऊपर फायरिंग की। जिसके बाद विधायक के गार्ड ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की इसके बाद हमला करने वाले अपराधी वहां से निकल भागे। घटना उजियारपुर के योगी चौक के पास हुई। विधायक के सिक्योरिटी गार्ड ने जो चालाकी दिखाई उसकी वजह से अपराधी अपनी बाइक छोड़कर वहां से फरार हो गए। अपराधी काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार थे। 


विधायक के पर हुए हमले के बाद पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। मौके से बरामद बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर और बाकी डिटेल को खंगाला जा रहा है।