Bihar Election 2025: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का तीखा हमला, तेजस्वी यादव को बताया लुटेरा Bihar Election 2025: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का तीखा हमला, तेजस्वी यादव को बताया लुटेरा Bihar Road Accident: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक, लैंडिंग के दौरान हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर के पहिए धंसे President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक, लैंडिंग के दौरान हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर के पहिए धंसे Bihar Assembly Election 2025 : तेजस्वी यादव के बड़े वादे पर चिराग पासवान की तीखी प्रतिक्रिया,कहा - पहले महागठबंधन के अंदर आपसी झगड़े तो सुलझा लें .... Bihar Election 2025: ‘किसी मां ने ऐसा बच्चा पैदा नहीं किया है जो..’ बिहार के मंत्री जीवेश मिश्रा के बिगड़े बोल Bihar Election 2025: ‘किसी मां ने ऐसा बच्चा पैदा नहीं किया है जो..’ बिहार के मंत्री जीवेश मिश्रा के बिगड़े बोल Bihar Election : सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला, कहा – परिवार ने 15 साल में बिहार को लूटा, अब यह बना रहे प्लान Bihar Election 2025: शिक्षक की नौकरी छोड़ जनसुराज से बनना चाहते थे विधायक, छोटी सी चूक से सपना टूटा
1st Bihar Published by: Updated Wed, 26 Jan 2022 06:01:49 PM IST
- फ़ोटो
ARARIA: अररिया में एक मुखिया पति ने एक महिला पर बदचलन होने का आरोप लगाया। इसे लेकर पंचायत भी बुलाई गयी। जिसके बाद महिला के दोनों हाथों को बांधकर लटका दिया गया। उसे भद्दी भद्दी गालियां दी गयी फिर एक दर्जन दबंगों ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी। महलगांव थाने में मुखिया पति शाहिद आलम सहित दर्जनों लोगों के खिलाफ पीड़िता ने केस दर्ज कराया गया। केस दर्ज होते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। एसपी अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जिसे जेल भेजा गया है।
महलगांव के प्रभारी थानाध्यक्ष किशोर झा ने बताया कि फिलहाल आरोपित तालिबान को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मुखिया पति शाहिद आलम के अलावा मंजर, तालिबान, राशिद समेत कई अन्य लोगों को आरोपी महिला ने बनाया है। मजगामा के वार्ड संख्या 4 की रहने महिला ने थाने में जो केस दर्ज कराया उसमें इस बात का जिक्र है कि 20 जनवरी को वो अपने घर में सोई हुई थी तभी उसका पड़ोसी मुसब्बिर उसके घर में घुस गया।
इस बीच महिला के ससुर ने मुसब्बिर को देख लिया उसके बाद कमरे का दरवाजा उसने बाहर से बंद कर दिया और शोर मचाने लगा। उसकी शोर सुनकर आस पास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गये। जब लोगों ने दरवाजा खोला तो मुसब्बिर चकमा देकर मौके से भाग खड़ा हुआ। घटना के दूसरे दिन मुखिया पति के फरमान पर पंचायत बुलाई गयी। जिसमें महिला को भी शामिल किया गया। महिला से इस दौरान भरी पंचायत में मुखिया पति शाहिद ने अश्लील बातें भी की।
जिसके बाद महिला के दोनों हाथों को बांध कर गाली-गलौज किया और इससे भी मन नहीं भरा तो उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान महिला चीखती रही चिल्लाती रही लेकिन उसे बचाने के लिए कोई सामने नहीं आया। अपने ऊपर हुए जुर्म को महिला बर्दाश्त करती रही लेकिन जब सब्र का बांध टूट गया तब महिला सीधे थाने चली गयी जहां जाकर उसने अपनी आपबीती सुनाई।
वही वीडियो वायरल होने के बाद मामला एसपी तक पहुंच गया। फिर क्या था एसपी ने मामले की जांच का निर्देश प्रभारी थानाध्यक्ष को दिया। पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन अभी भी कई आरोपी फरार हैं। पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। अब देखना यह होगा कि मुख्य आरोपी मुखिया पति समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है और कब तक महिला को न्याय मिल पाता है।