Hindi News / news / बिहार: नाबालिग के साथ 4 युवकों ने किया गैंगरेप, सभी आरोपी फरार, जांच...

बिहार: नाबालिग के साथ 4 युवकों ने किया गैंगरेप, सभी आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Jun 19, 2021, 12:41:01 PM

बिहार: नाबालिग के साथ 4 युवकों ने किया गैंगरेप, सभी आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

PATNA CITY: शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के तोप गांव में नाबालिक बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पड़ोस के ही चार युवकों के खिलाफ परिजनों ने शाहजहांपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 

 

परिजनों ने बताया कि घर के पास लगे चापाकल पर पानी भरने के लिए उनकी बेटी गयी हुई थी तभी सन्नाटे का फायदा उठाकर पड़ोसी उसे जबरन उठाकर घर में ले गया। जहां गांव के कुछ मनचले पहले से ही मौजूद थे। जिसके बाद मुंह में कपड़ा बांधकर युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता को एक आरोपी के घर से पुलिस ने बरामद किया है। पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी महिला पुलिस को दी।


पीड़िता के बयान और परिजनों की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी। मामला दर्ज होते ही पुलिस इसकी जांच में जुट गयी। घटना के बाद से सभी आरोपी घर से फरार हो गये। जिसकी अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।