1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 31, 2024, 8:24:21 PM
- फ़ोटो
SEOHAR: बिहार के शिवहर जिले में इन दिनों आत्महत्या करने का ट्रेंड चल गया है। छोटी-छोटी बात पर हर दूसरे दिन लोग अपनी जान दे रहे हैं। 12 दिन के भीतर जिले में 6 लोगों ने मौत को गले लगा लिया। लगातार हो रही आत्महत्या की घटनाओं से सनसनी फैल गई है।
दरअसल, जिले में हर दूसरे दिन कोई न कोई आत्महत्या कर अपनी जान गवा रहा है। शिवहर जिला में पिछले 12 दिनों में 6 लोगों ने आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या के पीछे की वजह कहीं पारिवारिक कलह तो कहीं परीक्षा में फेल होना सामने आ रही है। लगातार हो रही आत्महत्या की घटनाओं से जिले के लोग सकते में आ गए हैं।
पिछले दिनों श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र में जीजा और साली ने आत्महत्या की थी, तो वहीं नगर थाना क्षेत्र में अब तक चार लोग आत्महत्या कर चुके हैं। लगातार हो रही आत्महत्या की घटनाओं से जिला के लोग सोचने पर विवश हो गए हैं।
रिपोर्ट-- समीर कुमार झा