Hindi News / news / बिहार: नक्सली के भाई को गोलियों से भूना, घटनास्थल पर मौत, विरोध में...

बिहार: नक्सली के भाई को गोलियों से भूना, घटनास्थल पर मौत, विरोध में सड़क पर उतरे लोग

1st Bihar Published by: Updated May 30, 2021, 1:22:20 PM

बिहार: नक्सली के भाई को गोलियों से भूना, घटनास्थल पर मौत, विरोध में सड़क पर उतरे लोग

- फ़ोटो

GAYA: नक्सल प्रभावित क्षेत्र इमामगंज के महुआर में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोलियों से भून डाला। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बताया जाता है कि मृतक छोटू पासवान माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य गौतम पासवान का छोटा भाई था। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। 


गया के महुआर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। इस दौरान अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने इस दौरान मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक छोटू पासवान रविवार की सुबह अपने-अपने खेत पर गया हुआ था तभी अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की छानबीन शुरू की।