मुंगेर में चुनाव से पहले 1.72 किलो चांदी जब्त, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की बड़ी कार्रवाई मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 13 Mar 2024 08:29:21 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार एनडीए में सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान इस सप्ताह कभी भी हो सकता है। इस बात आधार मंगलवार को सीट बंटवारे को लेकर बिहार एनडीए के नेताओं के साथ बिहार भाजपा प्रभारी के आवास पर हुई बैठक बताई जा रही है। इस बैठक के बाद यह यह कहा जा रहा है कि एनडीए में सीट बंटवारे का पेच अब सुलझने ही वाला है। सीट बंटवारे को लेकर भाजपा अपने घटक दलों के साथ फार्मूला तैयार कर लिया है।
दरअसल, मंगलवार को दिल्ली में बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े के आवास पर बिहार भाजपा के नेताओं के साथ बैठक हुई। इस बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया शामिल हुए।लगभग ढाई घंटे तक चली इस बैठक में बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर मंथन हुआ। पार्टी नेताओं ने सीट टू सीट बातचीत की। इसके साथ ही सीटिंग सीटों में पर्यवेक्षकों से हर लोकसभा क्षेत्र के लिए आए चार-छह नामों में से तीन-तीन नाम भी छांटे गए।
वहीं,इस बैठक ने बाद बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि- एनडीए में ऑल इज वेल है। कहीं कोई समस्या नहीं है। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के पहले एनडीए में सीटों का बंटवारा हो जाएगा। चिराग पासवान के सवाल पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि- कोई कहीं नहीं जा रहे हैं। सब एनडीए में ही रहेंगे। सम्राट चौधरी मंगलवार की शाम पटना लौट आए और वापस से फिर एक-दो दिनों में वे दिल्ली जाएंगे। उसके बाद कैंडिडेट के नाम का एलान हो सकता है।
उधर, इससे पहले बीजेपी प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने चिराग पासवान की मांगों को लेकर पशुपति पारस से बातचीत किया। उन्होंने पारस को चिराग पासवान से हाथ मिलाने का सुझाव दिया। तावड़े ने कहा कि पारस को इसकी पहल करनी चाहिए और लोजपा के दोनों गुटों को एक करना चाहिए। इससे लोकसभा चुनाव में बेहतर स्थिति होगी। हालांकि, पशुपति पारस इस बात पर अमल करेंगे या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा।