Hindi News / news / Bihar News:कटिहार से बड़ी खबर: मालगाड़ी का 2 डिब्बा डिरेल, किसी के हताहत...

Bihar News:कटिहार से बड़ी खबर: मालगाड़ी का 2 डिब्बा डिरेल, किसी के हताहत की सूचना नहीं

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 10, 2024, 11:49:55 PM

Bihar News:कटिहार से बड़ी खबर: मालगाड़ी का 2 डिब्बा डिरेल, किसी के हताहत की सूचना नहीं

- फ़ोटो

KATIHAR: कटिहार से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जहां सुधानी के पास ब्रिज नंबर 136 के पास एक मालगाड़ी का दो डिब्बा पटरी से उतर गया है राहत की बात यह है कि किसी तरह की हताहत की सूचना नहीं है।


 पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार किशनगंज रेलखंड के बीच सुधानी रेलवे स्टेशन के समीप ब्रिज संख्या 136रेल गेट के समीप माल ट्रेन डिरेल हो गई है। जिसके कारण एक रूट की रेल लाइन बाधित हो गई हैं।


स्थानीय ग्रामीण के मुताबिक मालगाड़ी  गुवाहाटी से चलकर किशनगंज होते हुए बारसोई के रास्ते कटिहार रेल मंडल को आने वाली थी।इसी बीच सुधानी रेल गेट के समीप ब्रिज नंबर 136 के निकट दो डिब्बा डिरेल हो गई। हालाकि इस घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। जोरदार आवाज होने के कारण स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। 


घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और रेल पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना के कारण एक रूट की रेल लाइन बाधित हो गई हैं। जबकि दूसरा ट्रैक फ्री रहने के कारण ट्रेनों का परिचालन कराया जा रहा है। दो-तीन घंटे के अंदर में ट्रैक को खाली कर ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा।


रेलवे की तरफ से इसकी वजह तलाशने की कोशिश की जा रही है। डिरेल होने की क्या वजह है इसका पता लगाया जा रहा है। कटिहार रेलवे के सीनियर डीसीएम से मिली जानकारी के मुताबिक दो-तीन घंटे के अंदर में रेलवे ट्रैक को खाली कर दिया जाएगा और आगमन सुचारू रूप से बहाल कर दिया जाएगा। इसे लेकर जांच टीम गठित की जाएगी कि किस परिस्थिति में मालगाड़ी डिरेल हुई है। समाचार लिखे जाने तक राहत कार्य जारी था। 


बता दें कि बीते दिनों प्राणपुर के समीप भी पेट्रोल रेल टैंकर डिरेल हो गई थी। हाल के दिनों में यह दूसरी घटना है।