बिहार चुनाव में महिलाओं का जलवा: 9% ज्यादा वोट डाल पुरुषों को पछाड़ा, रिकॉर्ड 67% मतदान पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी नहीं कर सकते: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला Bihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA की बढ़त पर बोले दिलीप जायसवाल, कहा..बिहार की जनता ने एनडीए के प्रति दिखाया अटूट विश्वास Bihar Election 2025: बिहार में पहली बार 68.79% मतदान, दूसरे चरण ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार Bihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA की बढ़त पर बोले सम्राट चौधरी, रफ़्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर एक बार NDA सरकार! Bihar Politics: मतदान खत्म होते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, खड़गे को भेजी चिट्ठी Patna News: पटना में जन सुराज पार्टी के कैंप में लगी भीषण आग, पांच बाइक जलकर खाक Patna News: पटना में जन सुराज पार्टी के कैंप में लगी भीषण आग, पांच बाइक जलकर खाक
1st Bihar Published by: Updated Sun, 12 Dec 2021 08:09:17 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के अंतिम 11वें चरण के लिए मतदान आज हो रहा है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदाता सुबह ही मतदान केन्द्रों पर पहुंच गये हैं। कई बूथों पर सुबह की ठंड के कारण वोटर की संख्या कम है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। पटना जिले के दानापुर और मनेर प्रखंड में आज मतदान हो रहा है।
राज्य के 20 जिलों के 38 प्रखंडों में होने वाले मतदान में 17,286 पदों के लिए 63,718 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 7,649 सीट, ग्राम पंचायत मुखिया पद के लिए 568 सीट, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 772 सीट, जिला परिषद् सदस्य पद के लिए 80 सीट, ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 7,649 सीट तथा ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए 568 सीट है। इस चरण में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या 63,718 है, जिसमें 29,539 पुरुष और 34,179 महिलाएं शामिल हैं।