Hindi News / news / बिहार : पटना में युवक की हत्या से हड़कंप, दो दिनों से घर...

बिहार : पटना में युवक की हत्या से हड़कंप, दो दिनों से घर से लापता था शख्स

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Feb 09, 2022, 10:19:10 PM

बिहार : पटना में युवक की हत्या से हड़कंप, दो दिनों से घर से लापता था शख्स

- फ़ोटो

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने घर से पिछले दो दिनों से लापता था और आज उसका शव पूनाडीह गांव स्थित एक बगीचा से बरामद किया गया। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


मृतक की पहचान सूरज कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक सूरज फतुहां रेलवे यार्ड में काम करता था। 


परिजनों की मानें तो सूरज पिछले कुछ दिनों से अपने ससुराल में ही रह रहा था। किस कारण से युवक की हत्या की गई यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों से कड़ी पूछताछ में जुटी है। इधर, सूरज का शव मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।