1st Bihar Published by: Updated Dec 02, 2021, 4:05:17 PM
- फ़ोटो
KHAGARIA : इस वक्त बिहार के खगड़िया से आत्महत्या का मामला सामने आया है. जहां जूनियर इंजीनियर ने आत्महत्या की है. जानकारी के अनुसार जेई ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया.
बता दें खगड़िया के बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर रणधीर कुमार ने आत्महत्या की है. बेगूसराय निवासी मृतक जेई ने सुसाइड नोट में पत्नी की प्रताड़ना से आत्महत्या करने की वजह बताया है. चित्रगुप्त नगर के बिजली ग्रिड में अपने सरकारी आवास में उनका पंखे से झूलता हुआ शव पुलिस ने बरामद किया. जेई रंणधीर कुमार सुमन ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है.
जहां बिजली विभाग के जेई ने सुसाइड नोट में लिखा है कि ''मैं अपनी पत्नी और ससुराल वालों से काफी परेशान हूं और मैं नाकाम रहा.'' रणधीर कुमार सुमन पसराहा के बीरबास बिजली ग्रिड में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. जेई रणधीर कुमार सुमन ने पत्नी से प्रताड़ित होकर फांसी लगाई. चित्रगुप्त नगर के बिजली ग्रिड में अपने सरकारी आवास में उनका पंखे से झूलता हुआ शव पुलिस ने बरामद किया. जेई रंणधीर कुमार सुमन ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है.
बिजली विभाग के जेई ने सुसाइड नोट में लिखा है कि ''मैं अपनी पत्नी और ससुराल वालों से काफी परेशान हूं और मैं नाकाम रहा.'' रणधीर कुमार सुमन पसराहा के बीरबास बिजली ग्रिड में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.