1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 08 Jul 2023 05:52:05 PM IST
- फ़ोटो
NALANDA: नालंदा में पुलिस मुखबिरी के के आरोप में बदमाशों ने बीते शुक्रवार को जीयर गांव निवासी रजनीश कुमार की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी ने गांव के ही सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुआ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, अस्थावां थाना क्षेत्र के जीयर गंव में पुलिस का मुखबीर बताकर रजनीश कुमार की शुक्रवार की शाम हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार की शाम रजनीश अपने दलान में बैठा हुआ था, उसी दौरान गांव के चौधरी टोला से कुछ लोग आए हैं और उसे बुलाकर ले जाकर गला रेत कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
इस मामले में मृतक की पत्नी ने गंव के ही 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए जीयर गंव से कैलाश चौधरी, डोमन चौधरी और राजीव चौधरी को गिरफ्तार किया है। सदर डीएसपी शिवली नोमानी ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।