Hindi News / news / बिहार: पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने युवक को उठक बैठक कराया, बीच...

बिहार: पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने युवक को उठक बैठक कराया, बीच सड़क पर प्रेमिका से लड़ने की दी सजा

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Jan 20, 2022, 9:35:02 PM

बिहार: पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने युवक को उठक बैठक कराया, बीच सड़क पर प्रेमिका से लड़ने की दी सजा

- फ़ोटो

SASARAM: रोहतास के करगहर में पुलिस की मौजूदगी में एक प्रेमी को उठक बैठक कराया गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल यह वीडियो करगहर प्रखंड मुख्यालय की है। जहां प्रेम-प्रसंग के एक मामले को लेकर प्रेमी युगल आपस में सड़क पर ही उलझ गए।


लड़का-लड़की को बीच सड़क पर उलझते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को वहां से जाने को कहा और कुछ लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में युवक से उठक बैठक करवाया। 


बताया जाता है कि इस दौरान छेड़खानी का मामला समझ युवक के साथ मारपीट भी की गई और उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। सबसे बड़ी बात है कि बीच सड़क पर एक प्रेमी को कुछ लोगों ने जबरन उठक बैठक करने पर मजबूर किया। लेकिन पुलिस मौजूद रहते हुए भी इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं कर पाई। 


पुलिस की मौजूदगी में युवक को उठक बैठक कराया गया। लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। तभी किसी ने वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल हुए इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।