1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 16, 2023, 9:39:10 AM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। यहां के सबसे बड़ी जेल यानी बेउर जेल में दो कैदियों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस घटना की वजह आपसी वर्चस्व बताई जा रही है। इसके बाद यहां अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और हालात को नियंत्रण में लाने के लिए अपना काम कर रही है। अभी तक किसी के घायल होने को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, बेउर जेल के अंदर किन्हीं बातों को लेकर मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थक और जेल प्रहरी के बीच झड़प हुई। बातों ही बातों में हालात इतने बिगड़े की दोनों तरफ से जमकर लात - घूंसे चलने लगे। इस दौरान जेल का सायरन भी बजाया गया। जिसे जेल के अंदर मौजूद कैदी और इन इलाकों में रहने वाले बाहर के लोगों ने भी सुना।
वहीं, इस घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारी बेउर जेल पहुंच गए हैं और हालात को नियंत्रण में लेने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद जेल के वार्डों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच एक वार्ड का दरवाजा खोले जाने को लेकर विवाद हुआ और मारपीट हो गई। जिला प्रशासन के अधिकारी कई थानों की पुलिस के साथ जेल में करवाई कर रहे हैं।
आपको बताते चलें कि, बेऊर जेल में आपसी झड़प की घटना अक्सर होती है। इस बार भी यह घटना की जानकारी निकल कर सामने आई है। इस घटना को लेकर जेल प्रबंधन ने फिलहाल हालात के नियंत्रण में होने की बात बताया है। लेकिन, अधिकारी जेल के भीतर कार्रवाई कर रहे हैं। इस मामले में जिलाधिकारी या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं भेजी गई है।