ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly Election 2025 : क्या सच में NDA में नहीं तय हुआ सीट बंटवारा का फार्मूला, उपेंद्र कुशवाहा ने छेड़ दी नई चर्चा; दिल्ली में हो रही सहयोगी नेताओं की बैठक महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय: आरजेडी को 135, कांग्रेस को 55 सीटें, एक दर्जन सीटों पर अब भी जिच Bihar Election 2025: टिकट कटने से बाद मिश्रीलाल ने दिया BJP से इस्तीफा;फ्लोर टेस्ट में किया था बड़ा साजिश; अब किस पार्टी में होंगे शामिल Road Accident: बिहार में दो ट्रकों की भीषण टक्कर में झारखंड चालक की मौत, यूपी चालक की हालत नाजुक Tejaswi Yadav : तेजस्वी यादव ने छात्रों से की बातचीत, कहा- सरकार बनते ही खत्म होगा पेपर लीक और बहाली में देरी दिल्ली में आज NDA की बड़ी बैठक: सीट शेयरिंग पर आखिरी बातचीत, सभी दलों के शीर्ष नेता पहुंचे Bihar Election 2025: मोकामा की राजनीति में धमाकेदार एंट्री की तैयारी ! बाहुबली को टक्कर देगी बाहुबली की पत्नी; इस पार्टी से मिल सकता है मौका BJP candidate list : NDA में सीट बंटवारा का फार्मूला तय, अमित शाह आज तैयार करेंगे BJP कैंडिडेट का फाइनल लिस्ट;इन लोगों का नाम कटना हुआ तय Pawan Singh : करवा चौथ पर ज्योति सिंह का इमोशनल वीडियो वायरल, बोलीं– “पत्नी होने का कर्तव्य निभा रही हूं, मेरी जैसी अभागन कोई न बने” Bihar News: छपरा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया खून से सना चाकू

बिहार : रामलीला देखकर घर लौट रही थी किशोरी, दो बदमाशों ने जंगल में घंटों किया घिनौना काम

1st Bihar Published by: Updated Fri, 29 Apr 2022 05:21:54 PM IST

बिहार : रामलीला देखकर घर लौट रही थी किशोरी, दो बदमाशों ने जंगल में घंटों किया घिनौना काम

- फ़ोटो

NAWADA : नवादा में नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना नक्सल प्रभावित गोविंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां, गुरुवार की रात रामलीला देखकर घर लौट रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला। करीब तीन घंटों तक दरिंदे उसे नोंचते रहे। पीड़ित किशोरी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।


जानकारी के मुताबिक गुरुवार को गांव में रामलीला का आयोजन किया गया था। पीड़ित लड़की रामलीला देखने के बाद वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान आयोजन स्थल से थोड़ी दूर गांव के ही दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और जंगल में लेकर चले गए। जहां दोनों ने बारी बारी से उसके साथ रेप किया। करीब तीन घंटों तक दोनों आरोपी उसे नोंचते रहे और बाद में लड़की को उसके घर के पास लाकर छोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।


किसी प्रकार लड़की अपने घर पहुंची, उसकी हालत को देख परिजन हैरान रह गए। जिसके बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती घर वालों को सुनाई। परेशान परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने गांव के ही दो युवक मुकेश राजवंशी और दीवान राजवंशी को आरोपी बनाया है। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।