Pooja Murder Case: मुश्ताक से अजीत बन पूजा को फांसा, जान की भीख मांगती रही मगर नहीं माना हैवान, रूह कंपा देगा यह हत्याकांड Bihar weather alert: बिहार में मौसम का कहर...12 जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD ने किया चेतावनी जारी RCBvsCSK: "जीता हुआ मैच हार जाना कोई इनसे सीखे", रोमांचक मैच में बेंगलुरु ने चेन्नई को धोया, फिर विलेन बने MS Dhoni INDvsPAK: युद्ध हुआ तो भारत के सामने 4 दिन भी नहीं टिकेगा पाकिस्तान, ये है सबसे बड़ी वजह.. राष्ट्रीय सुरक्षा में चूक: पाकिस्तानी महिला से शादी छुपाने पर CRPF जवान बर्खास्त SAHARSA: बाइक की डिक्की से उच्चकों ने उड़ाए 5 लाख रुपये, CCTV में कैद हुई तस्वीर Bihar Education News: शिक्षा विभाग के इस महिला अधिकारी को मिला दंड, इस जुर्म में मिली सजा, जानें... Bihar News: न्यायमित्र के 2,436 पदों पर नियोजन की प्रक्रिया अंतिम चरण में, जल्द जारी होगी अंतिम मेधा सूची Bihar News: न्यायमित्र के 2,436 पदों पर नियोजन की प्रक्रिया अंतिम चरण में, जल्द जारी होगी अंतिम मेधा सूची Patna Crime News: पटना का कुख्यात उदय सम्राट रांची से अरेस्ट, जिले के Top10 अपराधियों में है शुमार
1st Bihar Published by: Updated Wed, 12 Jan 2022 03:45:57 PM IST
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: सांवला रंग होने के कारण एक विवाहिता को ससुरालवालों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। यही नहीं और दहेज की भी मांग की जा रही थी। हद तो तब हो गयी जब ससुरालवालों ने हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया और घटना को आत्महत्या का शक्ल देने की कोशिश की। घटना के बाद मृतका के पिता ने ससुरालपक्ष के 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हालांकि अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सभी आरोपी मौके से फरार है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।
सांवला रंग होने के कारण विवाहिता को शादी के बाद से ही ससुराल वाले ताना मारते थे और उसे प्रताड़ित किया करते थे। विवाहिता को घर में रखे जाने के एवज में ससुरालवाले उसके मायके से चार लाख रुपये मांग रहे थे। विवाहिता पर भी पैसे लाने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता की पिटाई भी की थी। यह सिलसिला इसी तरह जारी रहा। मांग पूरी ना होता देख ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रुप देने के लिए ससुरालवालों ने मृतका के शव को फंदे से लटका दिया।
घटना बरुराज थाना क्षेत्र के कोड़िगावां गांव की है। जहां सोमवार को मृतका का शव फंदे से लटके मिला। मायके वालों ने मृतका के ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। जिसके बाद मामले में नया मोड़ सामने आया है। दरअसल विवाहिता के काले रंग को लेकर उसे प्रताड़िता किया जाता था।
वही चार लाख रुपये की भी मांग की जा रही थी। इन्ही कारणों को लेकर पहले हत्या कर दी फिर लाश को फंदे से टांग दिया गया। पूर्वी चंपारण के सोनरापुर निवासी रामेश्वर साह ने बेटी की हत्या का मामला बरुराज थाना में दर्ज कराया है। मृतका के पिता ने 6 लोगों को आरोपी बनाया है। रामावतार साह, रंजीत साह, रंभा देवी, संजीत साह, सोनिया देवी, मिथिलेश देवी को आरोपित बनाया गया है। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है।
घटना के संबंध में मृतका के पिता ने बताया कि 2017 में उन्होंने अपनी बेटी नीतू की शादी की थी। सोमवार को सुजीत की पत्नी नीतू देवी का शव उसी के घर में साड़ी के फंदे से लटकता मिला था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतका के पिता ने 6 लोगों को आरोपी बनाते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित पिता पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।