1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 16, 2024, 7:54:13 PM
- फ़ोटो
NALANDA: बिहारशरीफ मंडल कारा की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। जहां हत्या के आरोपी और विचाराधीन क़ैदी जेल की दीवार फांदकर फ़रार हो गया। कैदी के फरार होने से जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। फरार कैदी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लग गयी है। पूरे इलाके में नाकेबंदी की गयी है एक गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है।
गौरतलब है कि रहुई थाना क्षेत्र के सोसंदी गांव में 13 अक्टूबर की रात 19 वर्षीय हराधन कुमार की निर्मम हत्या कर दी गयी थी। घर में घुसकर गला रेतकर हराधन की हत्या की गयी थी। हराधन की हत्या के आरोप में बिंद थाना क्षेत्र के कथराही गांव निवासी रणविजय कुमार को गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में रणविजय बिहारशरीफ मंडल कारा में सजा काट रहा था जो आज जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया है। कैदी के जेल से भागने के बाद जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी।