1st Bihar Published by: Updated Dec 22, 2021, 3:38:47 PM
- फ़ोटो
NAWADA : नवादा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां व्यापारी ने एक महिला से उसकी मजबूरी का फायदा उठाया. उसके साथ रेप कर उसका विडियो भी वायरल कर दिया. विडियो का वायरल होने पर घटना सामने आई. इज्जत के डर से महिला काफी समय तक चुप थी.
जब लोगों ने उसका गन्दा वायरल विडियो देखा तो परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जानकरी के अनुसार महिला का पति दुसरे शहर में नौकरी करता है. इसलिए वह पुलिस में शिकायत दर्ज करने में झिझक रही थी. बता दें जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ अधेड़ ने रेप किया. फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जानकारी के अनुसार रेप की वारदात सात दिसंबर की बताई जा रही है. इस घटना पर पीड़िता ने बुधवार को महिला थाना पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज कराई. इसमें गांव के एक व्यापारी को आरोपित बताया है. आरोपित लगभग 50 साल का है और तीन बच्चों का पिता भी है.
पीड़िता के पति ने बताया कि वह चेन्नई में मजदूरी करते हैं. पिता का दो दिसंबर को हर्निया का ऑपरेशन कराया गया. दवा के लिए पैसों की जरुरत पड़ी तो पत्नी ने फोन कर जानकारी दी. जिसके बाद उन्होंने गांव में किसी से ब्याज पर कर्ज लेने को कहा. तब सात दिसंबर को पत्नी गांव के व्यापारी के पास गई. उस वक्त घर पर व्यापारी अकेला था. उसने मेरी पत्नी को चाय पीने के लिए दिया. जिससे वह नशे की हालत में हो गई. इसके बाद उसने रेप कर विडियो बना ली और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पत्नी ने फोन कर पूरी जानकारी दी कामकाज छोड़ कर चेन्नई से 20 को कौआकोल पहुंचे. आरोपित के घर जाने पर उसने जान से मारने की धमकी दी. उसके बाद पत्नी को लेकर कौआकोल थाना पहुंचे. जहां महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा गया.