1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Jul 04, 2023, 5:29:56 PM
- फ़ोटो
SAHARSA: अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सहरसा पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने तीन पिस्टल और 15 गोली को बरामद किया है।
मुख्यालय डीएसपी एजाज हाफिज मणि ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो बाइक पर सवार होकर तीन-चार अपराधी रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित गंगा हॉस्पीटल में हथियार से लैस होकर किसी घटना को अंजाम देने के के लिए पहुंचे हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने छापेमारी कर चार बदमाशों को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी कुख्यात कौशल यादव को एक पिस्टल और 6 गोली के साथ पकड़ा गया है।
वहीं पुलिस ने यशवर्धन खां उर्फ सन्नी खां, छोटू कुमार उर्फ सूरज कुमार और मिथुन कुमार उर्फ मिथिलेश यादव को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने दो बाइक को भी जब्त किया है। चारों अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है। कुख्यात अपराधी कौशल यादव के खिलाफ जिले के कई थानों में मामले दर्ज हैं।