Bihar News: बिहार के इन जिलों में इंडस्ट्रियल हब का निर्माण, रोजगार की आने वाली है बाढ़.. Bihar News: बिहार के इन जिलों में एयरपोर्ट का निर्माण, गया हवाई अड्डे को बनाया जाएगा इस मामले में खास.. ISM पटना में व्याख्यान का आयोजन: इसके माध्यम से युवाओं को मिला लैंगिक संवेदनशीलता का संदेश Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला...इस विभाग में 459 लिपिक की होगी बहाली..इन आंदोलनकारियों की पेंशन राशि में भारी वृद्धि अररिया में लूट की कोशिश नाकाम: एक्सीडेंट में घायल हुए दो बदमाश, ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा Bihar Education News: 1st Bihar की खबर का बड़ा असर, भ्रष्टाचार में लिप्त A.E. की सेवा होगी समाप्त.. शिक्षा विभाग को भेजा गया प्रस्ताव, करप्शन की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी Patna News: पटना में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी Patna News: पटना में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, इस दिन से अभियान शुरू Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर क्यों तोड़ी जाती है दही हांडी? जानिए... इस परंपरा का इतिहास और महत्व Bihar News: बिहार में मिला इतने हजार करोड़ का खनिज, खजाने की ई-नीलामी की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार
1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Mon, 10 Oct 2022 11:20:44 AM IST
- फ़ोटो
KAIMUR : बड़ी खबर कैमूर से आ रही है, जहां घरेलू विवाद के बाद महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के पतेरिया गांव की है। घटना सोमवार की सुबह की बताई जा रही है। परिजनों को इस बात की जानकारी तब हुई जब बच्चों और महिला को घर में नहीं पाकर उन्होंने सभी की खोजबीन शुरू की। परिजनों ने जब कुएं में झांककर देखा तो महिला का चप्पल पानी के ऊपर तैरता हुआ पाया। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला समेत सभी बच्चों का शव कुएं से बाहर निकाला। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतक महिला की पहचान पतेरिया गांव में रिंकी देवी और उसके तीन बच्चों के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रिंकी देवी और उसके पति के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। रविवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद रिंकी देवी ने रविवार की सुबह अपने एक बेटी और दो बेटों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। जबतक सभी को कुएं से बाहर निकाला गया चारों की डूबने से मौत हो चुकी थी। एक साथ चार लोगों की मौत से परिजनों के साथ साथ पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतिका के पिता बताते हैं कि पहले से किसी भी विवाद की जानकारी उन्हें नहीं थी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गांव के लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की जिला प्रशासन से मांग की है।