1st Bihar Published by: Updated Jun 19, 2021, 8:30:17 PM
- फ़ोटो
NAWADA : जिले से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। लॉकडाउन में मुश्किलों का सामना करते हुए जिसकी शादी हुई वह नई दुल्हन महज तीन हफ्ते बाद ही अपने पति को छोड़कर निकल गई। दरअसल शादी के 25 दिन बाद नई दुल्हन को जब अपने बॉयफ्रेंड की आई तो वह पति को छोड़कर फरार हो गई। नई बीवी के फरार होने का दर्द लिए पति थाने पहुंचा है और उसने अपनी पत्नी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट लिखवाई है।
खबर के मुताबिक धनवां गांव में 24 मई को लॉकडाउन के दौरान नंदलाल प्रसाद के बेटे अजय की शादी हुई थी। शादी के बाद अजय अपनी दुल्हन को घर लेकर आया था लेकिन अचानक से उसकी पत्नी 25 दिन बाद लापता हो गई। जब तलाश शुरू हुई तो भी अजय की पत्नी नहीं मिली। आखिरकार पति अजय कुमार नगर थाना पहुंचा और पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पति अजय के मुताबिक पत्नी को नवादा में शापिंग कराने ले गए थे। उसी दौरान लड़की अचानक अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। परेशान पति ने थाने में पहुंचकर शिकायत की है। हालांकि पुलिस को दिए आवेदन में लड़की को घुमाने और सर्टिफिकेट के बहाने से घर से निकलने की बात कही गई है। अजय गोलगप्पे बेचने का काम करता है।