ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों को जलेबी की जगह बांटा खुरमा, शिक्षा विभाग ने मांग दिया जवाब Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों को जलेबी की जगह बांटा खुरमा, शिक्षा विभाग ने मांग दिया जवाब Bihar News: बिहार में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से मजदूर की मौत, दूसरे की हालत गंभीर Bihar News: बिहार में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से मजदूर की मौत, दूसरे की हालत गंभीर India Largest Airport: यहां मौजूद है भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, दिल्ली और मुंबई के हवाई अड्डे भी इसके सामने हैं फेल Jacob Bethell: 136 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा इंग्लैंड का यह नौजवान क्रिकेटर, अचानक इस फैसले से हैरान हुए तमाम क्रिकेट फैंस Bihar News: 10 सूत्री मांगों को लेकर बिहार में कर्मचारियों की हड़ताल, कामकाज पूरी तरह ठप; सहकारिता मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन Krishna Janmashtami 2025: आज है कृष्ण जन्माष्टमी, जानें... कैसे करें बाल गोपाल का श्रृंगार और प्रसाद अर्पित AMCA: 5वीं पीढ़ी का देसी फाइटर जेट जल्द भरेगा उड़ान, राफेल, Su-57 और F-35 को मिलेगी कड़ी टक्कर ऑस्ट्रेलिया को पहला विश्वकप जिताने वाले Bob Simpson का निधन, कई दिग्गज क्रिकेटर इन्हें मानते थे अपना गुरु

बिहार: शादी से पहले मंगेतर से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1st Bihar Published by: Updated Mon, 25 Apr 2022 01:10:21 PM IST

बिहार: शादी से पहले मंगेतर से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया  गिरफ्तार

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां महिला थाने की पुलिस ने पत्नी से दुष्कर्म के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। तीन साल पहले शख्स ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। थाने में केस दर्ज होने के बाद आरोपी ने पीड़ित लड़की से शादी कर ली थी और दोनों पिछले तीन साल से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे और थाने में दर्ज केस को भूल गए। तीन साल के बाद महिला थाने की पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए महिला के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


दरअसल, 23 अप्रैल 2019 मुजफ्फरपुर के महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी युवक को फेसबुक के जरिए दिल्ली की एक लड़की से प्यार हो गया था। लड़के के बुलाने पर लड़की दिल्ली से मुजफ्फरपुर आ गई। जिसके बाद परिवार के लोगों को बताए बिना दोनों किराए पर कमरा लेकर पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इसी बीच लड़के के घर वालों ने उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी। जिससे घबरा कर लड़का लड़की को छोड़ कर फरार हो गया था।


इसी बीच पीड़ित लड़की ने लड़के के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करा दिया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद लड़के की तय शादी टूट गई। जिसके बाद युवत ने पीड़ित लड़की से शादी कर ली। पीड़िता ने केस में सुलहनामा नहीं लगाया और केस चलता रहा। इसी बीच शनिवार को पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया।