Hindi News / news / बिहार : सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया महिला का गंदा वीडियो, रांची...

बिहार : सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया महिला का गंदा वीडियो, रांची पहुंची पुलिस

1st Bihar Published by: Updated Jan 22, 2022, 12:39:22 PM

बिहार : सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया महिला का गंदा वीडियो, रांची पहुंची पुलिस

- फ़ोटो

ROHTAS : बिहार के रोहतास की रहने वाली महिला का एक वीडियो कुछ दिनों पहले इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ. जब वीडियो देखने वाले लोगों ने उस महिला को फोन और मैसेज कर अश्लील कमेंट्स करने लगे तो पीड़िता को इस वीडियो के बारे में जानकारी हुई. बाद में पता चला की उसके नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट भी है. इसी अकाउंट पर महिला का गंदा वीडियो पोस्ट किया गया है. जो तेजी से वायरल होने लगा था. 


इस घटना के जानकरी मिलने के बाद महिला ने नासरीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद रोहतास पुलिस हरकत में आ गई. रोहतास एसपी आशीष भारती के अनुसार आरोपित रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह गया जिले के शेरघाटी थानांतर्गत फतेहपुर गांव का रहने वाला है.


इस घटना के बाद आरोपी झारखण्ड की राजधानी रांची में जा कर छिप गया. जिसके बाद पुलिस उसे रांची सुखदेव नगर से गिरफ्तार कर लिया. जिसके पास से एंड्रायड सेलफोन का सेट भी बरामद किया है. जिससे वह अश्‍लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाला गया था.