1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 08, 2023, 8:32:53 PM
- फ़ोटो
KISHANGANJ: बिहार में तेज रफ्तार का कहर जारी है। ताजा घटना किशनगंज से सामने आई है, जहां तेज गति से आ रही कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार दो लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना किशनगंज शहर से सटे बंगाल-बिहार सीमा पर धर्मपुर के पास की है।
मृतकों की पहचान सम्राट महतो और रत्न कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सभी धर्मपुर स्थित एक होटल में खाना खाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बंगाल-बिहार सीमा पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया जबति तीन का इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।