Hindi News / news / बिहार: ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, सामान खरीदने के लिए उतरा...

बिहार: ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, सामान खरीदने के लिए उतरा था नीचे

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Aug 10, 2023, 11:39:24 AM

बिहार: ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, सामान खरीदने के लिए उतरा था नीचे

- फ़ोटो

SASARAM: खबर रोहतास जिला के डेहरी से आ रही है, जहां शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन पर चढ़ने के दौरान शख्स का पैर फिसल गया और ट्रेन के नीचे आ गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसा डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन की है।


मृतक की पहचान झारखंड निवासी काशीनाथ रजक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि काशीनाथ रजक कुछ सामान खरीदने के लिए ट्रेन से नीचे उतरा था, इसी बीच ट्रेन खुल गई। जिसके बाद चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान वह ट्रेन से नीचे गिर गया और बुरी तरह से घायल हो गया था।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने काशीनाथ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही काशीनाथ की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।