1st Bihar Published by: Updated Feb 10, 2022, 8:11:04 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उद्योग मंत्री के रुप में एक साल पूरे होने पर उद्योग क्षेत्र में बिहार की उपलब्धि का पत्र उन्हें सौंपा। साथ ही उनसे बिहार में उद्योगों के विस्तार पर चर्चा की।
10 फरवरी को बिहार के उद्योग मंत्री के रुप में सैयद शाहनवाज हुसैन ने एक साल पूरे किए हैं। इस मौके पर उद्योग विभाग की साल भर की उपलब्धियों पर उद्योग संवाद पत्रिका का विमोचन हुआ जिसकी एक प्रति उन्होंने मुख्यमंत्री को सौंपी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पेंटिंग भी भेंट की।
इधर, बिहार के महामहिम राज्यपाल फागू चौहान उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के आवास पर पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं देने के साथ ही सरकारी आवास में भी गृह प्रवेश पर बधाई दी।
अपने सरकारी आवास पर महामहिम राज्यपाल का स्वागत करने के साथ उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने उन्हें उद्योग संवाद पत्रिका भेंट की जिसमें बिहार के एक साल के औद्योगिक सफर और राज्य के औद्योगिक विकास के लिए की गई कोशिशों व उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया है।