1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Jan 03, 2021, 4:19:05 PM
- फ़ोटो
SASARAM : रोहतास जिले के डेहरी में बाइक चोरी का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई की गई इसके बाद उसे अधमरा कर फेंक दिया गया. साथ ही पिटाई का वीडियो भी वायरल कर दिया गया. घटना डेहरी थाना के कैनाल रोड की है.
बताया जाता है कि गांधीनगर का रहने वाला राजू, दूध बेचने का काम करता है. हर दिन की तरह ही वह दूध बेचने जीटी रोड की तरफ गया हुआ था. उसी दौरान उसे जान पहचान के कुछ युवकों ने जबरन एक कमरे में ले जाकर पिछले दिनों हुई बाइक चोरी के बारे में पूछताछ करने लगे. कुछ नहीं बताने पर उसकी लाठी-डंडे, लोहे की रॉड तथा पिलास से हाथ पैर बांधकर जमकर पिटाई कर दी. साथ ही नंगा कर शरीर के जख्म वाले जगह पर पेट्रोल भी डाला.
इस दौरान पीड़ित के मोबाइल से ही वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया गया. बाद में अधमरा कर कैनाल रोड में फेंक दिया गया. इस संबंध में पीड़ित ने 6 नामजद सहित 10 लोगों पर डेहरी थाना में केस दर्ज कराया है. बता दें कि पीड़ित राजू चोरी के आरोप में पहले भी जेल जा चुका था इसीलिए चोरी के शक के आधार पर कुछ लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई कर दी तथा पिटाई का वीडियो भी वायरल कर दिया.