1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Nov 25, 2020, 10:34:22 AM
- फ़ोटो
PATNA : सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव इन दिनों रिम्स निदेशक के बंगले में हैं और वहीं से बिहार के राजनीति में एक्टिव हैं. इन दिनों लालू प्रसाद यादव का एक ऑडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक ललन पासवान को कॉल किया है.
लालू यादव का फोन आने के बाद पहली बार BJP विधायक ललन पासवान ने कहा कि हां लालू यादव ने मुझे फोन किया था और उस वक्त मैं सुशील मोदी के आवास पर मौजूद था. पहले तो मुझे लगा कि उन्होंने बधाई देने के लिए कॉल किया है पर उन्होंने मुझे कहा कि सरकार गिराना है और इसलिए स्पीकर चुनाव में हमारा साथ दो.
ललन पासवान ने बताया कि जब हमने बताया कि मैं पार्टी का एक चेहरा हूं और ऐसा कैसे कर सकता हूं तो उन्होंने कहा कि तुम्हें कुछ नहीं करना है तुम वोटिंग के दिन सदन में अनुपस्थित हो जाओं. ललन पासवान ने कहा कि मैं उस वक्त सुशील मोदी के साथ था और उन्हें ये सारी बातें बताई. संयोग से सारी बातें फोन में रिकॉर्ड हो गई और वह आप सब के सामने है.