1st Bihar Published by: Updated Oct 25, 2020, 10:14:09 AM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच चिराग पासवान ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला बोला है. बीजेपी के पोस्टर से नीतीश के चेहरा गायब रहने पर चिराग ने पलटवार किया है और कहा कि बीजेपी को लग रहा था अगर फोटो लगाया तो नुकसान ही होगा.
चिराग़ पासवान ने कहा कि भाजपा के मेरे साथियों ने समय रहते नीतीश कुमार की फ़ोटो हटा लिया है. अब भाजपा के मेरे साथियों को भी नीतीश कुमार के तस्वीर से घबराहट हो रही हैं. लेकिन पोस्टर देखकर अच्छा लगा.
चिराग पासवान ने कहा कि आप सभी से अनुरोध है की जहां भी एलजेपी के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं उन सभी स्थानों पर बिहार 1st बिहारी1st को लागू करने के लिए एलजेपी के प्रत्याशियों को वोट दें और अन्य स्थानों पर बीजेपी के साथियों को दें. आने वाली सरकार नीतीशमुक्त सरकार बनेगी. बता दें कि बीजेपी ने पटना में कई जगहों पर पोस्टर लगाया है. इसके अलावे बिहार में अखबारों में पहले तेजी पर बीजेपी का फुल पेज का विज्ञापन आया है. जिसमें नीतीश कुमार को जगह नहीं मिली है.