Hindi News / news / पानी निकलने के बाद नजर आए विधायक जी, पटना के लोगों ने ऐसा...

पानी निकलने के बाद नजर आए विधायक जी, पटना के लोगों ने ऐसा किया स्वागत

1st Bihar Published by: Updated Oct 08, 2019, 10:02:47 PM

पानी निकलने के बाद नजर आए विधायक जी, पटना के लोगों ने ऐसा किया स्वागत

- फ़ोटो

PATNA: जल जमाव खत्म होने के बाद बीजेपी विधायक अरूण कुमार सिन्हा लोगों से मिलने के लिए बाजार समिति पहुंचे हुए थे. विधायक को देखते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया.

विधायक की लोगों ने बोलती करा दी बंद

लोगों ने जमकर खरी खोटी सुनाई. यही नहीं लोगों ने उनकी बोलती बंद करा दी. लोगों के गुस्से के आगे विधायक एक शब्द नहीं बोल पाए. उनके साथ में उनके समर्थक थे, वह स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लोगों के गुस्सा के आगे उनकी भी एक न चली.

वापस जाओ के लगे नारे

बाजार समिति के लोगों ने सिन्हा को वापस जाने की सलाह दी, कहा कि फोटो खींचाने के लिए आए हैं. बता दें कि यह एरिया जल जमाव के कारण एक सप्ताह तक डूबा था. जिसके कारण लोग अपने घरों में कैद थे. यही नहीं बाजार समिति के मार्केट में लाखों रुपए के फल जल जमाव के कारण खराब हो गया था. इसके बाद भी विधायक लोगों से मिलने के लिए नहीं पहुंचे थे. जब पानी खत्म हुआ तो आज मिलने गए थे.