1st Bihar Published by: PRASHANT KUMAR Updated May 16, 2020, 11:56:16 AM
- फ़ोटो
DARBHANGA: बीजेपी एमएलसी अर्जुन सहनी को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले वीआईपी पार्टी के नेता ने सहनी को जिंदा फूंक डालने की धमकी दी है. अर्जुन सहनी के भतीजे विजय सहनी ने बहादुरपुर थाने में आवदेन देकर कार्रवाई की मांग की.
फर्स्ट बिहार से बातचीत में अर्जुन सहनी ने कहा कि मुझे यह धमकी वीआईपी के पटना जिला के उपाध्यक्ष शंकर सहनी लगातार दे रहे हैं. वह मेरे भतीजे के फेसबुक पोस्ट पर मेरे पत्नी के खिलाफ गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया. फिर अगले दिन मुझे जिदा फूंक देने दी धमकी दी है. यह धमकी कई दिनों से मुझे मिल रहा था. इसको लेकर केस दर्ज कराया है.
मुकेश सहनी पर बयान देने के कारण मिल रही धमकी
अर्जुन ने कहा कि मैंने कुछ दिन पहले ही वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के द्वारा बिरौल थाना पहुंच कर थानाध्यक्ष को रिश्वत का प्रलोभन दे कर गाड़ी छुराने का प्रयास किया था. चुनावी साल में सुशासन की सरकार को बदनाम का प्रयास किया था. इसका मैंने कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए लेने और देने वाले पर कार्रवाई की मांग की थी. जिसके बाद से मुझे धमकी मिल रही है.