Hindi News / news / बिहार : BJP एमएलसी की कोरोना से मौत, हरिनारायण चौधरी ने तोड़ा दम...

बिहार : BJP एमएलसी की कोरोना से मौत, हरिनारायण चौधरी ने तोड़ा दम

1st Bihar Published by: Updated May 01, 2021, 7:22:41 AM

बिहार : BJP एमएलसी की कोरोना से मौत, हरिनारायण चौधरी ने तोड़ा दम

- फ़ोटो

PATNA : कोरोना महामारी लगातार हर आम और खास को अपना शिकार बना रही है। बिहार में बीजेपी के एक एमएलसी की कोरोना के मौत हो गई है। बीजेपी एमएलसी हरीनारायण चौधरी की कोरोनावायरस हो गई है। हरि नारायण चौधरी कोरोना संक्रमित थे और पटना के आईजीआईएमएस में उनका इलाज चल रहा था। 


हरीनारायण चौधरी समस्तीपुर जिले से आते थेम साल 2015 में स्थानीय निकाय से चुनकर वह विधान परिषद पहुंचे थे। पिछले दिनों उनकी तबीयत खराब होने के बाद कोरोना जांच गई थी जिसमें टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 


हरिनारायण चौधरी को काफी मशक्कत के बाद पटना के आईजीआईएमएस में आईसीयू के अंदर एडमिट कराया जा सका था लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। ऑक्सीजन लेवल लगातार नीचे जा रहा था और बीती रात उन्होंने आईजीआईएमएस में अंतिम सांस ली। कोरोना से जंग लड़ते-लड़ते बिहार में अब जनप्रतिनिधि भी अपनी जान गवा रहे हैं।