1st Bihar Published by: Updated Jun 23, 2022, 10:19:15 AM
- फ़ोटो
PATNA: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सवाल पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अग्निवीर के विरोध के बीच अब उन्होंने स्त्नातक सत्र रेगुलर कराने की मांग कर दी है। संजय जायसवाल का कहना है कि तीन साल में बच्चों के ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी होनी चाहिए। सरकार सेशन की देरी पर ध्यान दें।
संजय जायसवाल ने कहा कि मुझे तो हंसी आती है कि जेडीयू ने भी कह दिया कि अग्निपथ योजना पर पुर्नविचार करना चाहिए। उनके पास शिक्षा मंत्रालय है। वो खुद भी पुर्नविचार कर सकते हैं। हैरत की बात तो ये है कि अग्निपथ योजना के विरोध के दौरान संजय जायसवाल के आवास पर भी हमला हुआ था। इस दौरान उन्होंने प्रशासन की लापरवाही बता दी थी। अब जायसवाल ने जेडीयू को घेरे में ले लिया है।
प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि जेडीयू ने पुनर्विचार की मांग की थी। जब उनके पास शिक्षा मंत्रालय है तो वो खुद क्यों नहीं पुर्नविचार कर सकते। सरकार पहले स्त्नातक सत्र रेगुलर करा दे और सेशन की देरी पर ध्यान दे।