1st Bihar Published by: Updated Feb 22, 2021, 5:42:29 PM
- फ़ोटो
PATNA : खबर राजनीतिक गलियारों से है जहां LJP को एक और बड़ा झलका लगा है। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री नीरज कुमार सिंह की पत्नी नूतन सिंह ने BJP का दामन थाम लिया है। BJP नेता नीरज कुमार सिंह की पत्नी नूतन सिंह LJP की MLC हैं।
हाल ही में LJP के 208 कार्यकर्ता व नेता चिराग पासवान का साथ छोड़ BJP में शामिल हुए थे। एक के बाद एक LJP के नेता और कार्यकर्ता BJP में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज पार्टी के विधान परिषद की सदस्य नूतन सिंह का नाम जुड़ गया है। नूतन सिंह ने आज बीजेपी की सदस्यता हासिल की। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की उपस्थिति में नूतन सिंह ने आज BJP की सदस्यता हासिल की।