1st Bihar Published by: Updated Oct 23, 2021, 12:29:47 PM
- फ़ोटो
PATNA : भारतीय जनता पार्टी ने अपने ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का एलान कर दिया है. ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार के भी चुनिंदा नेताओं को जगह मिली है. बिहार से उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और विधायक कृष्णा कुमार मंटू को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है. इनके अलावा विधायक अरुण शंकर प्रसाद और बीजेपी नेत्री अर्चना रॉय भट्ट को सदस्य के रूप में जगह मिली है.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की गई है जिसमें देशभर से नेताओं को शामिल किया गया है.
पार्टी ने ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुल 42 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये हैं. वहीं, 20 नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में जगह दी गई है. इस खबर में नीचे आप पूरी लिस्ट देख सकते हैं.


