1st Bihar Published by: Updated Jan 10, 2021, 1:43:29 PM
- फ़ोटो
PATNA: भारतीय जनता पार्टी की आज पटना महानगर जिला कार्यसमिति की बैठक हो रही है. इस बैठक में पटना साहिब के विधायक नंदकिशोर यादव, राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर समेत कई नेता शामिल हो रहे हैं.
इस दौरान नंदकिशोर यादव ने पटना महानगर के तमाम पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और कहा की इनके ही मेहनत का नतीजा है कि भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया. यह बैठक गेट पब्लिक लाइब्रेरी गर्दनीबाग में चल रही है.
संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच रहने के साथ-साथ जनता के काम को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ने की सलाह नंदकिशोर यादव ने दी. इस दौरान राम मंदिर को लेकर धनसंग्रह करने और संगठन को विस्तार करने को लेकर चर्चा की है. शाम चार बजे तक बैठक चलेगी. इस दौरान कई और नेता भी संबोधित करेंगे.