Hindi News / news / दूसरे चरण के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी, रूडी और...

दूसरे चरण के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी, रूडी और शाहनवाज हुसैन को मिली जगह

1st Bihar Published by: Updated Oct 17, 2020, 6:52:02 PM

दूसरे चरण के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी, रूडी और शाहनवाज हुसैन को मिली जगह

- फ़ोटो

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान को लेकर नामांकन भरने की तारीख शुक्रवार को खत्म हो गई. दूसरे चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में बीजेपी के 30 बड़े नेताओं को जगह दी गई है. स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे ऊपर पीएम मोदी का नाम है.


बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर भाजपा की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में इसबार बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को जगह दी गई है. आपको बता दें कि पहले चरण के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए घोषित स्टार प्रचारकों की सूची से राजीव प्रताप रूड़ी और शाहनवाज़ हुसैन का नाम गायब था. जिसके बाद निराश रूडी ने कहा था कि "पार्टी ने उन्हें विधायक के स्तर का भी नहीं समझा."


राजीव प्रताप रूड़ी और शाहनवाज हुसैन,दोनों लंबे अर्से से बीजेपी के कद्दावर नेताओं में शुमार किये जाते हैं. लिहाजा इसबार 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में दोनों का नाम है.