1st Bihar Published by: RANJAN Updated Feb 21, 2023, 9:30:56 PM
- फ़ोटो
ROHTAS: रोहतास के डेहरी स्थित बीएमपी-2 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब ट्रेनिंग के दौरान दो जवानों को गोली लग गयी। आनन-फानन में दोनों जवानों को जमुहार के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आईसीयू में इलाज जारी है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि डिहरी के BMP-2 में प्रशिक्षण के दौरान 2 जवानों को गोली लगी है। जवान दयानंद सिंह और सुरेंद्र सिंह मंगलवार को ट्रेनिंग के लिए बीएसएपी परिसर में पहुंचे थे। जहां कार्बाइन को साफ करने के दौरान हुई फायरिंग में 2 जवानों को गोली लग गयी। घायल एक जवान दयानंद सिंह के पेट में गोली लगी है जबकि सुरेंद्र सिंह को पैर में गोली लगी है।
घटना के बाद घायल दोनों जवान को जमुहार के NMCH में भर्ती कराया गया। जहां दोनों को ICU में रखा गया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि चिकित्सा के दृष्टिकोण से अभी आईसीयू में डॉक्टर के अलावा किसी अन्य किसी का प्रवेश वर्जित है। इसलिए किसी तरह का फुटेज उपलब्ध नहीं हो सकता। अभी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी और पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं।