Hindi News / news / बिहार : एक बार फिर बम ब्लास्ट से दहला इलाका, एक बच्चे की...

बिहार : एक बार फिर बम ब्लास्ट से दहला इलाका, एक बच्चे की मौत

1st Bihar Published by: SUSHIL KUMAR Updated Dec 13, 2021, 12:30:14 PM

बिहार : एक बार फिर बम ब्लास्ट से दहला इलाका, एक बच्चे की मौत

- फ़ोटो

BHAGALPUR : इस वक्त भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही रही है जहां टिफिन बम ब्लास्ट होने से एक बच्चे की मौत हो गई. साथ ही दो जिंदा टिफिन बम भी मिला है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नाथनगर थाना पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं. 


घटना के बाबत बताया जा रहा है कि नाथनगर थाना क्षेत्र मकदूम साह दरगाह घाट पर बच्चे खेल रहे थे और नया टिफिन देख कर बम को उठा लिया और जोड़दार बम ब्लास्ट हुआ है. जिसमें बच्चे गम्भीर रूप जख्मी हो गया है. बच्चे के इलाज के लिए अस्पताल भेजा. बम कहाँ से आया इसकी जांच में नाथनगर थाना पुलिस जुट गई है.आपको बता दें कि लगातार नाथनगर इलाके में बम ब्लास्ट की घटना सामने आ रही है, जिससे इलाके के लोग दहशत में हैं.


आपको बता दें इससे पहले भी भागलपुर के नाथ नगर में ही बीते 9 दिसम्बर को जमालपुर रेलखंड के रेलवे ट्रैक पर  बम ब्लास्ट हुआ था जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था. इसके बाद दूसरा बम ब्लास्ट 11 दिसम्बर को नाथनगर में ही हुई जिसमें 2 बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए थे. अब ये तीसरा बम ब्लास्ट है जिसमें 2 बच्चे की मौत हो गई है.