ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: बिहार में इन विधानसभा सीट पर घट गई वोटिंग की टाइमिंग; जानिए बूथों के नाम के साथ क्या रही वजह Chhath Puja 2025: अब Whatsapp पर मिलेगी छठ घाटों की जानकारी, पटना नगर निगम की नई डिजिटल पहल Chhath Puja 2025: अब Whatsapp पर मिलेगी छठ घाटों की जानकारी, पटना नगर निगम की नई डिजिटल पहल Bihar News: अवैध बालू खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त Election 2025 : पटना वीआईपी इलाके में धरना: जदयू विधायक गोपाल मंडल और पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव के खिलाफ दर्ज हुआ FIR SSC CGL 2025 Tier 1 Answer Key: आज आएगी SSC CGL Tier-1 की आंसर की, जानें कितने नंबर लाकर होंगे पास Bihar News: घऱ में ही कमजोर पड़े राधामोहन सिंह...संसदीय क्षेत्र की सीट भी नहीं बचा पाए ! राजू तिवारी ने ले ली BJP की सीटिंग सीट..भाजपा विधायक हुए बेटिकट Bihar election 2025 : मुकेश सहनी को तेजस्वी यादव से 18 सीटें देने पर बनी सहमति, कांग्रेस और वाम दलों के बीच जारी संघर्ष Bihar Election 2025: सम्राट और पांडे लड़ेंगे विधानसभा चुनाव: चैलेंज करने वाले जनसुराज के संस्थापक खुद हटे पीछे, चुनाव लड़ने पर किया खुलासा CBSE New Notice: CBSE छात्रों को अलर्ट – 3 दिन में पूरा करें रजिस्ट्रेशन वरना हो सकती है परेशानी

BPSC का बड़ा एलान : 69वीं पीटी परीक्षा से हटा E ऑप्शन, आयोग ने ट्वीट कर दी जानकारी

1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Sun, 27 Aug 2023 02:49:53 PM IST

BPSC का बड़ा एलान : 69वीं पीटी परीक्षा से हटा E ऑप्शन, आयोग ने ट्वीट कर दी जानकारी

- फ़ोटो

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं पीटी परीक्षा को लेकर बड़ी जानकारी दी है। आयोग ने इस बार यह फैसला लिया है कि  69वीं पीटी परीक्षा से 'E' ऑप्शन को हटा दिया गया है। पिछले कई दिनों से इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पीटी परीक्षा में दिए जाने वाले E ऑप्शन को हटाने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद  इसको लेकर आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने ट्वीट कर जानकारी दी है। 


बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि बीपीएससी एकीकृत 69वीं में नेगेटिव मार्किंग तो होगी। लेकिन इसमें चार उत्तर विकल्प ही होंगे। इससे E ऑप्शन को हटा दिया गया है। इसके साथ ही इस बार 1/3 नेगेटिव मार्किंग होगा। यह पहली ऐसी परीक्षा होगी जिसमें समान प्रकृति के कई परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा एक साथ ली जाएगी।


मालूम हो कि, 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी, बालविकास परियोजना पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी शामिल हैं।जिसमें पीटी की परीक्षा 30 सितंबर को, मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर को किया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू 9 दिसंबर से लेकर 16 दिसंबर के बीच होगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को स्नातक पास होना अनिवार्य है।


आपको बताते चलें कि,बिहार लोक सेवा आयोग ने दो सारणी में पदों का विवरण दिया गया है। पहली सारणी में 235 पद हैं। जिनमें महिलाओं के लिए आरक्षित रिक्तियों की संख्या 73 है।दूसरी सारणी में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष और पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी कर कुल 111 पद हैं। जिसमें से 29 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कुल मिलाकर 346 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।