Hindi News / news / BIHAR NEWS : ब्राउन शुगर खरीदने के लिए घर से नहीं मिला पैसा...

BIHAR NEWS : ब्राउन शुगर खरीदने के लिए घर से नहीं मिला पैसा तो अब खुद से ले ली अपनी जान, दो की मौत

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 08, 2024, 10:14:02 AM

BIHAR NEWS : ब्राउन शुगर खरीदने के लिए घर से नहीं मिला पैसा तो अब खुद से ले ली अपनी जान, दो की मौत

- फ़ोटो

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक सनीसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पिछले एक सप्ताह में नालंदा में पिछले एक सप्ताह में दो युवकों ने ब्राउन शुगर की लत की वजह से खुदकुशी कर ली है। यह मामला बिहार थाना क्षेत्र का है। युवक घर में ब्राउन शुगर के लिए 500 रुपए का डिमांड किया था, रुपए नहीं मिलने पर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। शौक से नशा करने वाले युवाओं को इसकी लत लग रही है। जिसके बाद वो कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं।


जानकारी के मुताबिक चण्डी थाना क्षेत्र के बाजार इलाके का एक 24 वर्षीय युवक गौरव कुमार ने इसलिए खुदकुशी कर ली कि  वह ब्राउन शुगर और ऑनलाइन गेम की लत में जकड़ा हुआ था। जिसके कारण उसके ऊपर ज्यादा कर्ज हो गया था, इसलिए उसने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। वहीं, अब बिहार थाना क्षेत्र के भैसासुर निवासी गरीबन प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार ने शनिवार की सुबह फांसी लगा अपनी जान दे दी। उसने ब्राउन शुगर के लिए घर में 500 रुपए की डिमांड की थी। लेकिन, घर से पैसा नहीं मिलने के बाद उसने अपनी जान दे दी। 


बताया जा रहा है कि नशे का कारोबार सिर्फ बिहार शरीफ जिला में ही नहीं राजगीर और हिलसा अनुमंडल के साथ ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से पांव पसार रहा है।  बता दें कि तस्कर छोटे बच्चों और महिलाओं से इसकी बिक्री करवा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चे शहर में घूम-घूम कर इसे बेच रहे हैं। बता दें कि यह मामला बिहार थाना क्षेत्र का है।