Hindi News / news / बुलेट की तेज आवाज एक शख्स को नागवार गुजरा, बाइक सवार की कर...

बुलेट की तेज आवाज एक शख्स को नागवार गुजरा, बाइक सवार की कर दी हत्या

1st Bihar Published by: RAMESH SHANKAR Updated Mar 30, 2021, 6:19:38 PM

बुलेट की तेज आवाज एक शख्स को नागवार गुजरा, बाइक सवार की कर दी हत्या

- फ़ोटो

SAMASTIPUR: दलसिंहसराय के पगरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बुलेट के साइलेंसर की तेज आवाज एक शख्स को नागवार गुजरा और उसने बाइक सवार की इस कदर पिटाई कर दी की उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान शशि कुमार महतो के रूप में हुई है जो पगरा गांव का ही रहने वाला था। बसिऔरा के दिन बुलेट की सवारी करना उसे काफी महंगा पड़ गया। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। 

बुलेट बाइक की तेज आवाज के कारण बाइक सवार की बेरहमी से पिटाई कर दी गयी और गंभीर हालत में उसे सड़क पर फेंक कर फरार हो गये। जब ग्रामीणों की नजर घायल इस शख्स पर पड़ी तब उसे ग्रामीण इलाज के लिए समस्तीपुर ले जाने लगे लेकिन तभी रास्ते में ही उसने तम तोड़ दिया।  

मृतक की पत्नी ने बताया की उसके पति अपने एक मित्र की बुलेट बाइक मांग कर लाए थे और गांव में बुलेट से घूम रहे थे। तभी इसी दौरान घर से कुछ दूर स्थित गांव का एक युवक बुलेट की आवाज सुनकर उनके साथ मारपीट करने लगा। पिटाई से घायल पति ने अस्पताल जाने से पहले ही दम तोड़ दिया।  घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।