1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 12, 2019, 10:13:48 AM
- फ़ोटो
KATIHAR: ख़बर कटिहार से है, जहां रफ्तार का क़हर देखने को मिला है. घटना पोठिया ओपी थाना के नरहैया गांव की है. जहां अनियंत्रित होकर एक बस पलट गई. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि बस नेपाल के सप्तरी से देवघर जा रही थी. बस में 70 कांवरिया सवार थे, जिनमें एक की मौत हो गई और 6 कांवरिया घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.