Hindi News / news / बस-ऑटो की टक्कर में 9 मजदूरों की मौत, ऑटो चालक की हालत नाजुक

बस-ऑटो की टक्कर में 9 मजदूरों की मौत, ऑटो चालक की हालत नाजुक

1st Bihar Published by: Updated Aug 09, 2022, 9:12:33 PM

बस-ऑटो की टक्कर में 9 मजदूरों की मौत, ऑटो चालक की हालत नाजुक

- फ़ोटो

DESK: सरकारी बस और ऑटो की सीधी टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि ऑटो पर कुल 10 लोग सवार थे जिसमें 9 की मौके पर ही मौत हो गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।


यह दर्दनाक हादसा पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला में हुई है। जहां मंगलवार की देर शाम सिउड़ी की ओर आ रही सरकारी बस की ऑटो से सीधी भिड़ंत हो गयी। जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गये। इस दौरान ऑटो को काफी दूर तक बस घसीटते हुए ले गयी। हादसे में ऑटो सवार 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि ऑटो का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में ऑटो ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है।