Hindi News / news / पटना : बस ने ऑटो में मारी टक्कर, संत कैरेंस स्कूल के...

पटना : बस ने ऑटो में मारी टक्कर, संत कैरेंस स्कूल के स्टूडेंट की मौत

1st Bihar Published by: Updated Feb 03, 2021, 7:36:16 AM

पटना : बस ने ऑटो में  मारी टक्कर, संत कैरेंस स्कूल के स्टूडेंट की मौत

- फ़ोटो

PATNA : पटना में तेज रफ्तार का कहर जारी है, आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे में असमय लोगों की जान जा रही है. ताजा मामला दानापुर-खगौल रोड की है, जहां सड़क हादसे में संत कैरेंस स्कूल के स्टूडेंट की मौत हो गई. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि संत कैरेंस स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ाई करने वाला सुधांशु राज दानापुर रेलवे स्टेशन से ऑटो पकड़ कर अपने स्कूल जा रहा ता. थोड़ी दूर जाने पर अनियंत्रित बस ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें सुधांशु गंभीर रुप से घायल हो गया. 

आसपास के लोगों ने उसे सगुना मोड़ स्थित नर्सिंंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सुधांशु अनिशाबाद का रहने वाला था. घटना के बाद चालकर बस छोड़कर फरार हो गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और कार्रवाई में जुट गई है.