1st Bihar Published by: Updated Nov 01, 2022, 3:22:05 PM
- फ़ोटो
DESK: कहते हैं कि प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है। इंसान को जब किसी से प्यार होता है तो उसे कुछ भी नहीं सुझता और ना कुछ ही सुनाई देता है। बस अपनी जिद पर अड़ा रहता है। सामने वाला किस जाति, धर्म, समाज या रंग का है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मकसद सिर्फ अपने प्यार को पाना होता है। ऐसा ही एक प्यार करोड़पति मालकिन को अपने ड्राइवर पर आ गया और दोनों ने शादी रचा ली।
दरअसल कार चलाने के लिए ड्राईवर अपनी मालकिन को ट्रेनिंग दे रहा था। मालकिन रोजाना अपने ड्राइवर को लेकर कार सिखने के लिए जाती थी। कार चलाने के दौरान मालकिन को ड्राइवर का गियर बदलने का अंदाज भा गया। जब ड्राइवर कार का गियर बदलता वो उसे गौर से देखा करती थी।
गियर बदलने के अंदाज से वह इतना प्रभावित हुई कि उसे अपना दिल दे बैठी और एक दिन अपने दिल की बात ड्राइवर के समक्ष रख दी। मालकिन की बात को सुनकर कुछ देर के लिए ड्राइवर भौचक रह गया लेकिन धीरे-धीरे दोनों करीब आए और फिर एक दिन दोनों ने शादी रचा ली। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई। अब दोनों खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। मामला पाकिस्तान का है जहां इस दंपति की चर्चा खूब हो रही है।