Bihar Election 2025: खेसारी लाल यादव के रोड शो की शोर में दब गई मरीज की चीख, 45 मिनट तक एंबुलेंस में तड़पती रही महिला Bihar Election 2025: खेसारी लाल यादव के रोड शो की शोर में दब गई मरीज की चीख, 45 मिनट तक एंबुलेंस में तड़पती रही महिला US Visa Rules 2025: अमेरिका ने वीज़ा नियमों में किया सख्त बदलाव, अगर ये बीमारियां हैं तो US में नहीं मिलेगी एंट्री US Visa Rules 2025: अमेरिका ने वीज़ा नियमों में किया सख्त बदलाव, अगर ये बीमारियां हैं तो US में नहीं मिलेगी एंट्री Government Office New Time Table: क्यों बदल गई सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग? जानिए.. अब कितने बजे खुलेंगे गवर्मेंट ऑफिस Government Office New Time Table: क्यों बदल गई सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग? जानिए.. अब कितने बजे खुलेंगे गवर्मेंट ऑफिस Bihar Election 2025: ‘बिहार में पहले चरण की वोटिंग के दौरान नहीं हुई कोई गड़बड़ी’, चुनाव आयोग का दावा Bihar Election 2025: ‘बिहार में पहले चरण की वोटिंग के दौरान नहीं हुई कोई गड़बड़ी’, चुनाव आयोग का दावा Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बसपा का बड़ा एक्शन, पार्टी उम्मीदवार को 6 साल के लिए निकाला Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बसपा का बड़ा एक्शन, पार्टी उम्मीदवार को 6 साल के लिए निकाला
1st Bihar Published by: Updated Thu, 20 Jan 2022 07:15:18 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: पटना पुलिस ने एक बड़ी जालसाजी का खुलासा किया है। फुलवारीशरीफ थाना पुलिस ने रुपसपुर से एक जालसाज को दबोचा है। पुलिस ने उसके पास से कई महंगी गाड़ियां भी बरामद किया है। खुद को कभी सीबीआई का अधिकारी बताया तो कभी आई और ईडी का अधिकारी। गिरफ्तारी के बाद भी उसकी अकड़ नहीं गयी। गिरफ्तारी के बाद थाने में ही बैठकर कहने लगा कि पुलिस उसका बाल भी बांका नहीं कर सकती।
गिरफ्तार जालसाज सागर नारायण तिवारी पर आरोप है कि वह खुद को कंपनी का एजेंट बताकर अब तक कई लोगों को चूना लगा चुका है। कई लोगों से उनकी बड़ी और महंगी कार को किराए पर लगाने के नाम पर वह ठगी करता था। लोगों को विश्वास में लेने के लिए वह खुद को ईडी, आईबी, सीबीआई सहित कई विभागों का अफसर बता उनकी गाड़ी को विभाग में चलाने की बात कहता था।
गिरफ्तारी के बाद भी सागर नारायण तिवारी की अकड़ नहीं गयी। जब पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने लाई तब लोगों ने जब उससे बात करनी चाही तो वह अकड़ते हुए कहा कि मुझे कमजोर मत समझो मेरी पैरवी ऊपर तक है मेरा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। कुछ घंटे के भीतर ही थाने से बाइज्जत छूट जाएंगे। उसका पुलिस भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी।
पुलिस की गिरफ्त में आया सागर नारायण तिवारी ने कई कंपनियों से महंगी-महंगी गाड़ियां दिलवाने के नाम पर दर्जनों लोगों से मोटी रकम वसूल चुका है। फुलवारीशरीफ थाने में आए एक शख्स ने बताया कि 2020 में उनसे भी गाड़ी दिलवाने के नाम पर 7 लाख 50 हजार रुपए की वसूली यह कर चुका है। वही तिवारी जी के शिकार एक अन्य पीडि़त ने बताया कि उनसे भी 5 लाख रुपए की उगाही की गयी है।इसके अलावे एक बीएसएफ के जवान ने बताया कि इस जालसाज ने उन्हें तक नहीं छोड़ा कंपनी में गाड़ी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिया।
वही पुलिस ने बताया कि जालसाज सागर नारायण तिवारी का संबंध कई अपराधियों से है। जिसके दम पर वह जालसाजी का काम कर रहा था। सागर नारायण तिवारी ने किसी अपराधियों के हाथों एक गाड़ी बेच डाली थी। सितंबर में पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में उक्त गाड़ी से अपराधियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया। लोगों का कहना है कि उनकी गाड़ी को लेकर वह कई आपराधिक गतिविधियों में इसे इस्तेमाल करता था। यही नहीं शराब और गांजे की तस्करी, रंगदारी, हत्या जैसे क्राइम के लिए अपराधियों के हाथों गाड़ी को बेच डालता था।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को सागर नारायण तिवारी फुलवारीशरीफ में किसी लड़के से गाड़ी डील कर रहा था। जिसकी भनक लग गयी और पुलिस ने मैौके से गिरफ्तार कर लिया। फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी रफीकुल रहमान ने बताया कि सागर के खिलाफ पटना के रूपसपुर, बुद्धा कॉलोनी, कंकड़बाग, पाटलिपुत्र सहित बिहार के कई थानों में मामले दर्ज है। बिहार के कई थानों की पुलिस को सागर तिवारी की सरगर्मी से तलाश थी और आखिरकार आज पुलिस को सफलता मिल ही गयी। सागर नारायण तिवारी की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।